ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

पटना में दो विदेशी राइफल समेत 300 से अधिक गोलियां बरामद, घर में छिपाकर रखा गया था हथियारों का जखीरा

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर भारी हथियारों का जखीरा बरामद किया है। दो दिन पहले बि

पटना में दो विदेशी राइफल समेत 300 से अधिक गोलियां बरामद, घर में छिपाकर रखा गया था हथियारों का जखीरा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा थाने की पुलिस ने छापेमारी कर भारी हथियारों का जखीरा बरामद किया है। दो दिन पहले बिहटा के सिकंदरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि इस दौरान आरोपी भागने में सफल हो गए। छापेमारी के दौरान घर में छिपाकर रखे गए 300 गोली और दो विदेशी राइफल को पुलिस ने बरामद किया है।


दरअसल, बिहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में दो दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर हरेंद्र कुमार वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को दानापुर एएसपी अभिनव धीमन के नेतृत्व में पुलिस ने मौदही गांव निवासी आरोपी अजीत कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। हालांकि इस दौरान मुख्य आरोपी मुकेश सिंह और अजीत कुमार पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर में छिपाकर रखे गए तीन सौ से अधिक गोली, दो विदेशी और तीन देसी राइफल के साथ दो लाख कैश बरामद किया है।


दानापुर एएसपी अभिनव धीमन ने बताया कि दो दिन पहले सिकंदरपुर गांव में हरेंद्र वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्याकांड की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के गांव में एक घर के अंदर भारी संख्या में रायफल और कारतूस छिपाया गया है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सिकंदरपुर गांव निवासी मुकेश सिंह और मौदही गांव निवासी अजीत कुमार के घर पर छापेमारी की।


ASP ने बताया कि छापेमारी में तीन सौ से ज्यादा जिंदा कारतूस, तीन आटोमैटिक रायफल मिला जिसमे एक एयर राइफल बरामद किया गया। अन्य सभी दो रायफल विदेशी हैं। इसके साथी बैग में रखे करीब दो लाख से ज्यादा नगद रुपये भी बरामद किए गए। एएसपी ने बताया कि आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल बालू के अवैध खनन में भी करते थे। मुकेश सिंह के उपर बिहटा सहित अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं।