ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांच

पटना में दिनदहाड़े चल रही थी शराब पार्टी, पटना नगर निगम के 2 इंस्पेक्टर सहित 4 कर्मचारी गिरफ्तार

PATNA: पटना में दिनदहाड़े शराब पार्टी करते 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पटना नगर निगम के 2 सफाई इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इन्हें देख ऐसा लग रहा था कि मान

पटना में दिनदहाड़े चल रही थी शराब पार्टी, पटना नगर निगम के 2 इंस्पेक्टर सहित 4 कर्मचारी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में दिनदहाड़े शराब पार्टी करते 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पटना नगर निगम के 2 सफाई इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इन्हें देख ऐसा लग रहा था कि मानों बिहार में शराबबंदी है ही नहीं। इनमें ना तो शराबबंदी कानून का कोई खौफ था और ना हीं पुलिस प्रशासन का डर ही दिख रहा था। 


आश्चर्य की बात है कि नगर निगम कर्मी ने शराब को हाथ नहीं लगाने की कसम भी खाई थी। लेकिन विजयादशमी के अगले दिन ही ये शराब लेकर जाम टकराने लगे। इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को धर दबोचा। वही मौके से शराब की खाली बोतल भी बरामद किया गया है। इन चारों की गिरफ्तारी जक्कनपुर थाना क्षेत्र में हुई है। 


गिरफ्तार चार लोगों में दो पटना नगर निगम का सफाई इंस्पेक्टर उमेश पासवान और मदन मोहन है। जबकि दो अन्य लोग नगर निगम के ही सफाई कर्मी अनिल और अवधेश है। ये सभी पुरंदरपुर सामुदायिक भवन में एक साथ बैठे थे और दिनदहाड़े शराब पार्टी कर रहे थे।


लेकिन किसी शख्स ने इस बात की सूचना जक्कनपुर थाने को दे दी जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों में मौके से गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनलाइजर से जब जांच की गयी तो शराब पीने की पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।