ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज कोर्ट में मुकदमा, 11 अगस्त को पेश होने का आदेश; क्या है मामला?बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ

पटना में दिनदहाड़े 25 राउंड फायरिंग, गोलियों की आवाज़ से गूंजा इलाका, जांच में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होनी शुरू हो गई. गोलीबारी की इस घटना में अचानक ट्रैक्टर में आग लगी गई

पटना में दिनदहाड़े 25 राउंड फायरिंग, गोलियों की आवाज़ से गूंजा इलाका, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जमीन विवाद में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होनी शुरू हो गई. गोलीबारी की इस घटना में अचानक ट्रैक्टर में आग लगी गई जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई. आनन फानन में लोग आग बुझाने में जुट गए. स्थिति अनियंत्रित होता देख फायर स्टेशन में मामले की जानकारी दी गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. 


घटना पटना के फतुहां थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दो गुटों के बीच काफी लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आज अचानक मामले ने तुल पकड़ लिया और दोनों गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होनी शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि लगभग दो दर्जन राउंड फायरिंग की गई. गोलियों की आवाज़ से पूरा इलाका गूंज उठा. इतना ही नहीं गोलीबारी की वजह से अचानक एक ट्रैक्टर में जबरदस्त आग लग गई. 


आगलगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पहले लोगों ने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी जबरदस्त थी कि उसपर काबू नहीं पाया जा सका. बाद में मामले की जानकरी फायर स्टेशन में दी गई जिसके बाद दमकल गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. इधर गोलीबारी की भी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मामले की जांच जारी है.  

टैग्स