ब्रेकिंग
BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड

पटना में मॉब लिंचिंग की वारदात से हड़कंप, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चोरी के आरोप में गुस्साए लोगों ने एक शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के डोरी प

पटना में मॉब लिंचिंग की वारदात से हड़कंप, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चोरी के आरोप में गुस्साए लोगों ने एक शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के डोरी पर गांव की है, जहां चोरी की नियत से घर में घुसे चार चोरों में से एक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि डोरी पर गांव में चार लोग चोरी करने के लिए एक घर में घुस रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ गयी। ग्रामीणों ने चार चोरों में से एक को धर दबोचा जबति तीन मौके से फरार हो गए। चोर के पकड़े जाने से बाद सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।