ब्रेकिंग
Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦ मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला: निलंबित तीनों क्लर्क के खिलाफ 'कानूनी कार्रवाई' के आदेश, एप्रुवर तत्कालीन DPO साहेब आलम की भूमिका पर सवाल...✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे

पटना में छात्र की हत्या से हड़कंप, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला शव, होली के दिन से लापता था युवक

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की हत्या कर शव को रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक छात्र बीते 19 मार्च से अपने घर

पटना में छात्र की हत्या से हड़कंप, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला शव, होली के दिन से लापता था युवक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की हत्या कर शव को रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक छात्र बीते 19 मार्च से अपने घर से लापता था। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित बुंदेल टोली निवासी 19 वर्षीय आर्यन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आर्यन बीते 19 मार्च को अपने घर से निकला था और वापस घर नहीं लौटा।


मंगलवार को उसका शव फतुहां स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों की मानें तो बीते 19 मार्च को आर्यन के दोस्त शाहरुख और तूफानी उसे घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद आर्यन घर नहीं लौटा। 


काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिजनों के आवेदन पर मालसलामी थाने में आर्यन की गुमशुदगी का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। परिजनों ने मृतक छात्र के दोनों दोस्तों पर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता