ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद: चलती ट्रेन में जमीन कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, पहले भी किया था जानलेवा हमला

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने चलती ट्रेन में एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन कारोबारी पटना से इलाज कराकर ट्रेन से अपने घर मसौढ़

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद: चलती ट्रेन में जमीन कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, पहले भी किया था जानलेवा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने चलती ट्रेन में एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन कारोबारी पटना से इलाज कराकर ट्रेन से अपने घर मसौढ़ी जा रहे थे, तभी पटना-गया रेलखंड के नीमा हॉल्ट के पास बदमाशों ने चलती ट्रेन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


इस घटना के बाद ट्रेन पर सवार अन्य यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने जमीन कारोबारी के शव को तारेगना स्टेशन पर ट्रेन से उतारा और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक जमीन कारोबारी की पहचान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दहभत्ता गांव निवासी प्रकाश सिंह के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि बीते 11 जून को अपराधियों ने प्रकाश सिंह के ऊपर जानलेवा हमला किया था। अपराधियों ने जयप्रकाश सिंह के ऊपर तीन गोलियां चलाई थी, जिसमें से एक गोली उनके हथेली में लगी थी। किसी तरह से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई थी। पटना के पीएमसीएच से इलाज कराने के बाद वह अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने ट्रेन में गोली मारकर उनकी जान ले ली।


पुलिस के मुताबिक, जयप्रकाश सिंह जमीन का कारोबार करते थे। जमीन के कारोबार के कारण कुछ लोगों के साथ उनकी दुश्मनी चल रही थी। 11 जून को उनके ऊपर हुए हमला का आरोप उनके सगे भाई चंद्रभूषण शर्मा पर लगा था। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, इस घटना के बाद जमीन कारोबारी के परिजनों में कोहराम मच गया है।