ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

पटना में चल रहा था 2 हजार का नोट बदलने का धंधा, पाटलिपुत्रा के एक अपार्टमेंट से 9.74 कैश के साथ 14 गिरफ्तार

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जिस दो हजार के नोट का प्रचलन देशभर में बंद कर दिया गया है उस 2000 नोट को बदलने का खेल बिहार की राजधानी पटना के एक अपार्टमेंट में ध

पटना में चल रहा था 2 हजार का नोट बदलने का धंधा, पाटलिपुत्रा के एक अपार्टमेंट से 9.74 कैश के साथ 14 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जिस दो हजार के नोट का प्रचलन देशभर में बंद कर दिया गया है उस 2000 नोट को बदलने का खेल बिहार की राजधानी पटना के एक अपार्टमेंट में धड़ल्ले से चल रहा था। आर्मी इंटेलीजेंस ब्यूरो की सूचना के आधार पर जब पुलिस ने इस अपार्टमेंट में रेड किया तो मौके से 9 लाख 74 हजार रुपया कैश बरामद किया गया।


 वही 14 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह दो हजार रुपये के नोट बदलने वाले गिरोह का खुलासा आर्मी इंटेलीजेंस ब्यूरों और पटना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से किया। बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्र स्टेशन के पास पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट की 208 नंबर की फ्लैट में छापेमारी की गयी। यह इलाका रुपसपुर थाना क्षेत्र में आता है। 


मौके पर रुपसपुर थाने के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस की टीम मौजूद थी। जब पुलिस ने छापेमारी की तब वहां मिले दो-दो हजार के 487 नोट को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 11 मोबाइल और 4 गाड़ियां बरामद किया। 


गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान हाजीपुर के गौतम चौक निवासी प्रवीण,  बक्सर के सिमरी निवासी धीरेन्द्र पाठक, गौरीचक के तारनपुर निवासी विपिन कुमार, डुमरांव के करतार सिंह, पाटलिपुत्र कॉलोनी के बांके बिहारी, सुपौल के सलाउद्दीन, एकमा के मुकुंदपुर निवासी उमेश कुमार पांडेय के रूप में हुई।


ये लोग आधे दाम पर दो हजार का नोट बदलने का काम करते थे। इस गिरोह का कनेक्शन हरियाणा, कोलकाता, बिहार, ओडिशा सहित कई राज्यों से जुड़ा हुआ हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। सभी को थाने ले जाया गया है जहां पुलिस सभी से बारी-बारी से पूछताछ कर रही है।