ब्रेकिंग
Bihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगBihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांग

पटना में बिज़नेसमैन से ठगी, सिपाही बनकर उड़ाए लाखों के गहने

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने सिपाही बनकर 3.79 लाख के गहने गायब कर दिया. इस बार का जब खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया. पीड़ित ने एक अज्ञात शख्स क

पटना में बिज़नेसमैन से ठगी, सिपाही बनकर उड़ाए लाखों के गहने
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने सिपाही बनकर 3.79 लाख के गहने गायब कर दिया. इस बार का जब खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया. पीड़ित ने एक अज्ञात शख्स के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है.  


मामला पटना के पीरबहोर थाने के बाकरगंज का है. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने सिपाही बनकर जेवर कारोबारी का बैग चेक करने के बहाने उसमें रखे 3.79 लाख के सोने के गहने गायब कर दिए. कारोबारी लाल गुप्ता आरा के बिहिया के रहने वाले हैं. इस बाबत उन्होंने पीरबहोर थाने में बुधवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया. 


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. थानेदार ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है. लाल गुप्ता ने बताया कि वह बाकरगंज से सोना खरीदने आए थे. वहां से पैदल गांधी मैदान की ओर जा रहे थे. इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने खुद को सिपाही बताकर उन्हें रोक लिया. 


बदमाशों ने कहा कि बैग को चेक कराओ, हम लोग पुलिस वाले हैं. इसमें कुछ न कुछ चीज रखा हुआ है. थोड़ी देर बाद बैग थमा दिया. जब बैग को खोलकर देखे तो सोने के गहने गायब थे. शोर मचाया पर तब तक बाइक से भाग चुके थे.