ब्रेकिंग
बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

पटना में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट, बुजुर्ग शख्स की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या

PATNA: राजधानी पटना में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग शख्स की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के दिय

पटना में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट, बुजुर्ग शख्स की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग शख्स की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा माधोपुर गांव की है।


मृतक का पहचान दियारा इलाके के माधोपुर गांव निवासी 60 वर्षीय धन्नू राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर धन्नू राय बधार में पशु के लिए चारा लाने गए थे। इसी दौरान जमीन के पुराने विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने धन्नू राय पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।


सिर पर चोट लगने के बाद धन्नू राय बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।