ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

पटना में बर्थडे पार्टी में बार बालाओं का कमरतोड़ डांस, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली

PATNA: बिहार में शादी समारोह हो या बर्थडे पार्टी बार बालाओं के अश्लील डांस का आयोजन आम बात हो गई है। इन आयोजनों के दौरान हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग की वारदातें भी लगातार सामने

पटना में बर्थडे पार्टी में बार बालाओं का कमरतोड़ डांस, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शादी समारोह हो या बर्थडे पार्टी बार बालाओं के अश्लील डांस का आयोजन आम बात हो गई है। इन आयोजनों के दौरान हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग की वारदातें भी लगातार सामने आती रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान आयोजित बार बालाओं के डांस के दौरान जमकर फायरिंग की गई। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि बिहटा के दिलावलपुर गांव में रविवार की रात मनीष कुमार के घर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में भोज खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए लोगों के मनोरंजन के लिए बार बालाओं के डांस की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम पूरे शबाब पर था इसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लग गई। गोली लगने के बाद दोनों युवक जमीन पर गिर गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बिहटा थाने की पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस उन लोगों को तलाश कर रही है जिन्होंने बर्थडे पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल दोनों घायलों का एनएमसीएच में इलाज चर रहा है। डॉक्टरों ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है।