ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना का ये इलाका

PATNA: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के खुली चुनौती दे रहे हैं, ताजा मामला राजधानी पटना के फतुहां से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार द

बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना का ये इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के खुली चुनौती दे रहे हैं, ताजा मामला राजधानी पटना के फतुहां से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने का बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना फतुहा रेलवे यार्ड के पास की है।


युवक की पहचान मुन्ना पासवान के 24 वर्षीय बेटे राजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव किसी काम से रेलवे यार्ड के पास स्थित होटल में पहुंचा था, तभी दो बदमाश वहां आए और उससे होटल का स्टाफ समझकर कुछ लाने को कहा, जब उसने लाने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली लगने के बाद राजीव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।