ब्रेकिंग
बेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पास

पटना में बर्तन के लिए रणक्षेत्र बन गया किचन, सास-बहू के बीच हुई जमकर मारपीट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक घर में सास और बहू के बीच जमकर मारपीट हो गई। घर के किचन में मामूली बात को लेकर शुरू हुई हाथापाई देखते ही देखते इतन

पटना में बर्तन के लिए रणक्षेत्र बन गया किचन, सास-बहू के बीच हुई जमकर मारपीट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक घर में सास और बहू के बीच जमकर मारपीट हो गई। घर के किचन में मामूली बात को लेकर शुरू हुई हाथापाई देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि बहू ने सास को इतना पीटा की सास चक्कर खाकर गिर पड़ी। इस मारपीट का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।


जानकारी के मुताबिक अगमकुआं निवासी सौरव कुमार की शादी साल 2018 में रजनी कुमारी के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। पेश से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सौरव की मां ने बड़े ही अरमानों से अपने बेटे की शादी की थी। सोचा था कि बहू घर में खुशियां लेकर आएगी लेकिन बहू के घर में आने के कुछ दिन बाद से ही बेटा और बहू के बीच कलह शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि तलाक तक की नौबत आ गई।


तलाक का केस फाइल करने के बाद बहू रजनी कुमारी जबर उसी मकान में रहती है और तलाक का केस लड़ रही है। बीते 1 मार्च को रजनी अपनी सास कविता देवी के किचन में पहुंच गई और वहां से बर्तन उठाकर अपने कमरे में ले जाने लगी। जब कविता देवी ने इसका विरोध किया तो रजनी उनके साथ मारपीट करने लगी।


पीड़ित सास कविता देवी ने अगमकुआं थाने में बहू के खिलाफ मारपीट करने का केस किया है। पूरे मामले पर अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि सास और बहू के बीच संपत्ति को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता