ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

पटना में बालू माफिया की दबंगई देखिये..लेडी माइनिंग इंस्पेक्टर पर किया हमला, पुलिस की टीम को भी खदेड़ा

PATNA: पटना के बिहटा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां महिला माइनिंग इंस्पेक्टर की बालू माफिया ने जमकर पिटाई कर दी है। बालू ओवरलोडिंग की जांच के लिए महिला माइनिंग इंस्पेक्ट

पटना में बालू माफिया की दबंगई देखिये..लेडी माइनिंग इंस्पेक्टर पर किया हमला, पुलिस की टीम को भी खदेड़ा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना के बिहटा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां महिला माइनिंग इंस्पेक्टर की बालू माफिया ने जमकर पिटाई कर दी है। बालू ओवरलोडिंग की जांच के लिए महिला माइनिंग इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ बिहटा पहुंची थी। जब पूरी टीम ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक की जांच कर रही थी तभी बालू माफिया ने उन पर हमला कर दिया। 


बालू माफिया ने महिला माइनिंग इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क से घसीटकर उन्हें ले गये और पुलिस टीम को खदेड़ दिया। हाथ में लाठी-डंडे लेकर आए दर्जनों की संख्या में बालू माफिया को देख पुलिस टीम ने पहले मुकाबला किया लेकिन बालू माफिया ने उन्हें खदेड़ दिया। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस टीम को वहां से भागना पड़ गया। 


जिसके बाद लेडी माइनिंग इंस्पेक्टर बालू माफिया के बीच फंस गयी। इस दौरान वे अपना बचाव करती दिखी लेकिन एक साथ कई लोग उन पर टूट पड़े। इस दौरान महिला माइनिंग इंस्पेक्टर बुरी तरह से घायल हो गयी। मामले में तीन एफआईआर दर्ज कराया गया है। वही इस मामले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम ने महिला इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया फिर मामले की छानबीन शुरू की। 


लेडी माइनिंग इंस्पेक्टर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे माफिया और उनके गुर्गे महिला पर पथराव किया। फिर माइनिंग टीम की पिटाई की। इसी दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर को पकड़ लिया और दूर तक  घसीटते ले गये और पिटाई की। बालू माफिया के हमले में जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव और महिला खनन इंस्पेक्टर तन्मय कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में छापेमारी तेज कर दी गयी है। बालू माफिया के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार बिहटा में जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अपर अनुमंडल दंडाधिकारी, दानापुर के नेतृत्व में सोमवार को ओवरलोडिंग, वाहनों के अवैध परिचालन और अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी। इसमें एमवीआई, ईएसआई सहित परिवहन एवं माइनिंग की संपूर्ण टीम लगी हुई थी। दिन के लगभग पौने तीन बजे कोइलवर पुल के नीचे बंद पेट्रोल पम्प पर असामाजिक तत्वों द्वारा छापेमारी टीम पर पथराव किया गया। इसमें जिला खनन पदाधिकारी एवं 2 खनन निरीक्षक घायल हो गये हैं। तीनों का इलाज चल रहा है। 


इसकी सूचना पर जिलाधिकारी, पटना ने तुरंत अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर को घटनास्थल पर भेजा गया। पथराव करने वालों के खिलाफ सघन छापामारी की जा रही है। 44 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लगभग 50 वाहनों को भी पकड़ा गया है। वाहन मालिकों एवं चालकों के खिलाफ एफ़आइआर दर्ज की गयी है। पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर बिहटा में ही कैंप कर रहे हैं। पटना डीएम ने बताया कि इस घटना में जिनकी भी संलिप्तता होगी सबके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया है। जिसमें वायरलेस सेट लगा था।

पटना में बालू माफिया की दबंगई देखिये..लेडी माइनिंग इंस्पेक्टर पर किया हमला, पुलिस की टीम को भी खदेड़ा

पटना में बालू माफिया की दबंगई देखिये..लेडी माइनिंग इंस्पेक्टर पर किया हमला, पुलिस की टीम को भी खदेड़ा

पटना में बालू माफिया की दबंगई देखिये..लेडी माइनिंग इंस्पेक्टर पर किया हमला, पुलिस की टीम को भी खदेड़ा

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता