ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव! दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट, महिला को बंधक बना लूट ले गए लाखों के गहने

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना रा

पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव! दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट, महिला को बंधक बना लूट ले गए लाखों के गहने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर की है, जहां दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि जयप्रकाश नगर रोड नंबर 4 की रहने वाली अंचला सिंह अपने घर में अकेली थीं। रविवार को उनके पति अमन कुमार किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए और उन्हें बंधक बना लिया। बदमाशों ने महिला का हाथ पैर बांधकर उसे बेड के नीचे डाल दिया और जमकर लूटपाट की।


इस दौरान बदमाशों ने अलमीरा में रखे करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के सोने और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। महिला का पति जब वापस घर पहुंचा तो पत्नी की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें