ब्रेकिंग
बेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पास

पटना में बड़ी लूट से हड़कंप, बेखौफ अपराधियों ने तेल कारोबारी से लूट लिए 6 लाख

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक कारोबारी से हथियार के बल पर 6 लाख रुपए लूट लिए। घटना पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र स्थित गढ़ोचक इलाके की है। इस घटना के बाद इला

पटना में बड़ी लूट से हड़कंप, बेखौफ अपराधियों ने तेल कारोबारी से लूट लिए 6 लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक कारोबारी से हथियार के बल पर 6 लाख रुपए लूट लिए। घटना पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र स्थित गढ़ोचक इलाके की है। इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में खौफ का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।


जानकारी के मुताबिक फतुहा थाना क्षेत्र के देवी चक निवासी तेल कारोबारी दिव्यकांत कुमार बुधवार की देर रात कच्ची दरगाह से तगादा का पैसा लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नदी थाना क्षेत्र के गढ़ोचक पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर कारोबारी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी विनीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मामले अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लूट की इस वारदात के बाद पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता