ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद: ऑटो में पिस्टल सटाकर छात्रा से लूटपाट, लूटने के बाद चलती गाड़ी से बाहर फेंका

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों को हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े लूट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने ऑटो सवार एक छात्रा से पिस्ट

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद: ऑटो में पिस्टल सटाकर छात्रा से लूटपाट, लूटने के बाद चलती गाड़ी से बाहर फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों को हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी दिनदहाड़े लूट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने ऑटो सवार एक छात्रा से पिस्टल के बल पर लूटपाट की और उसे चलती ऑटो से बाहर फेंक दिया। घटना जीपीओ गोलंबर के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा कहीं जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई थी। छात्रा जिस ऑटो पर सवार हुई थी उसमें पहले से कुछ बदमाश बैठे हुए थे। इसी बीच बदमाशों ने छात्रा की कमर में पिस्टल सटा दी और उससे लूटपाट करने लगे।


छात्रा से लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने जीपीओ गोलंबर के पास उसे चलती ऑटो से धक्का देकर नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पटना पुलिस की नाकामी के कारण अपराधी खुलेआम उत्पात मचा रहे हैं।


ऑटो सवार बदमाशों ने छात्रा के गले की सोने की चेन, हीरे की अंगूठी और ब्रेसलेट लूट लिया है, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है। पीड़ित छात्रा ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।