ब्रेकिंग
बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦बिहार में 109 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, एक आदेश से बदली तैनाती; देखें किसे कहां भेजा गया✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?

पटना : अपने अपार्टमेंट में बैठे थे BJP नेता, बाइक सवार अपराधी आये और चेन लूटकर चलते बने

PATNA : पटना में अपराधियों का मनोबल कितना ऊपर जा चुका है इस बात का अंदाजा लगाना हो तो केवल चेन स्नेचिंग की घटनाओं के आंकड़े पर ध्यान दीजिए. राजधानी पटना में हत्या जैसी बड़ी आपराधिक

पटना : अपने अपार्टमेंट में बैठे थे BJP नेता, बाइक सवार अपराधी आये और चेन लूटकर चलते बने
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में अपराधियों का मनोबल कितना ऊपर जा चुका है इस बात का अंदाजा लगाना हो तो केवल चेन स्नेचिंग की घटनाओं के आंकड़े पर ध्यान दीजिए. राजधानी पटना में हत्या जैसी बड़ी आपराधिक वारदात तो हमेशा होती रहती है लेकिन चेन स्नेचिंग की घटना ही इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब लोगों ने पुलिस में कंप्लेन करना तक छोड़ दिया है.


ताजा मामला एक बीजेपी नेता से जुड़ा है. पत्रकार नगर थाना इलाके के रहने वाले बीजेपी नेता अपने अपार्टमेंट में बैठे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आया और उनके गले में लटक रही सोने की चेन छीन कर फरार हो गए.


घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक पत्रकार नगर थाना इलाके के काली मंदिर रोड स्थित हनुमान नगर में बीजेपी नेता का फ्लैट है. ललिता अपार्टमेंट के गेट पर वह कुर्सी पर बैठे हुए थे. इसी दौरान बाइक पर बैठे अपराधी उनके पास आया, गार्ड के सामने ही बीजेपी नेता आशुतोष कुमार सिंह के गले से चेन छीनी और फिर वहां से निकल भागे. बीजेपी नेता आशुतोष कुमार सिंह को खुद समझ में नहीं आ रहा है कि उनके अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने इस घटना को कैसे अंजाम दे दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है.


सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार अपराधी चेन छीनकर कैसे भागा. बाइक सवार अपराधी अकेले ही आया उसने गले से चेन छीनी और फिर वहां से नौ दो ग्यारह हो गया. जिस अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया उसकी उम्र 24 साल रही होगी. बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.