ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

पटना में 9 लाख की लूट, आधा दर्जन बेखौफ अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराधियों ने राजधानी पटना के सिपारा इलाके म

पटना में 9 लाख की लूट, आधा दर्जन बेखौफ अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराधियों ने राजधानी पटना के सिपारा इलाके में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। तेल एजेंसी को अपना निशाना बनाते हुए आधा दर्जन अपराधियों ने 9 लाख कैश लूट लिए और घटना को अंजाम देने के बाद नौ दो ग्यारह हो गये।


लूट की यह बड़ी वारदात पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सिपारा लालू पथ स्थित हरि ओम ट्रेडर्स में हुई है। सरसो तेल एजेंसी के मालिक सूरज सिंह घटना के वक्त मौजूद नहीं थे। घटना के वक्त गोदाम में उनका मैनेजर और स्टाफ मौजूद था। तभी आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने सभी कर्मियों को कब्जे में ले लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। 


अपराधियों ने कैश काउंटर में रखे करीब 9 लाख कैश लूटकर फरार हो गये। भागने के दौरान अपराधी यह धमकी देते कि यदि अगर किसी ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे यही गोली मार देंगे। गोदाम के मैनेजर ने घटना की सूचना कंपनी के मालिक को दी। 


जिसके बाद परसा बाजार थाने को इस घटना की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने कर्मचारियों से भी पूछताछ की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।