ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदान

पटना में एजेंसी मालिक से 8 लाख की लूट, भतीजी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे रुपए

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एक एक बड़ी कंपनी के एजेंसी के मालिक से हथियार दिखाकर 8 लाख रुपए

पटना में एजेंसी मालिक से 8 लाख की लूट, भतीजी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एक एक बड़ी कंपनी के एजेंसी के मालिक से हथियार दिखाकर 8 लाख रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के तकियापर स्थित पुलिस चौकी के पास की है।


बताया जा रहा है कि ब्रिटानिया कंपनी के एजेंसी के मालिक प्रमोद जायसवाल तकीयापर स्थित केनरा बैंक की शाखा से 8 लाख रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित प्रमोद जायसवाल ने अपनी भतीजी की शादी के लिए बैंक से पैसे निकाले थे।


उधर, पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।