ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

पटना में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, चाय पीने निकले थे घर से बाहर

पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में वकील जीतेंद्र कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधी चाय दुकान के पास घात लगाए बैठे थे। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। जिसे रोक पाने में पुलिस भी विफल साबित हो रही है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर ही खत्म हो गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थित पटना सिटी में दर्ज करायी है। जहां घर से चाय पीने के लिए बाहर निकले एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। 


घटना पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है। जहां रविवार क दिनदहाड़े जीतेन्द्र कुमार नामक एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जीतेन्द्र चाय पीने के लिए घर से चाय दुकान के लिए निकले थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। 


घटना सूचना स्थानी लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा बरामद किया। अधिवक्ता जीतेन्द्र को किसने और क्यों हत्या की? इस बात का पता पुलिस अभी नहीं लगा पाई है। बताया जाता है कि मृतक जीतेंद्र सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के रहने वाले थे और पटना सिविल कोर्ट में वकालत किया करते थे। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ता जीतेन्द्र की हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

टैग्स