ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर 15 KM का महाजाम, 4-5 घंटे तक फंसे रहे लोग; एंबुलेंस और कांवड़ियों के वाहन भी अटकेकॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामदनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टजिस भाई की कलाई पर बांधनी थी राखी... उससे पहले ही दुनिया छोड़ गई बहन, सर्पदंश से मौतबेटे को बचाने की कोशिश में मां ने भी गंवाई जान, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौतविक्रमशिला सेतु पर 15 KM का महाजाम, 4-5 घंटे तक फंसे रहे लोग; एंबुलेंस और कांवड़ियों के वाहन भी अटकेकॉलेज में चल रहा था अपराध की साजिश का खेल... पुलिस ने मारी दबिश, 7 गिरफ्तार; सोने जैसा पदार्थ, नकदी और दर्जनों मास्टर चाबियां बरामदनेपाल में बाढ़ के बीच चीन सीमा के पास कृत्रिम झील के टूटने की खबर, निचले इलाकों में हाई अलर्टजिस भाई की कलाई पर बांधनी थी राखी... उससे पहले ही दुनिया छोड़ गई बहन, सर्पदंश से मौतबेटे को बचाने की कोशिश में मां ने भी गंवाई जान, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत

पटना के रिहायशी इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार, लोगों ने ऐसे पकड़ा

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार का खुलासा हुआ है। बेऊर थाना क्षेत्र के कल्याणी कॉपरेटिव फेस 2 किराए के मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था।

पटना के रिहायशी इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार, लोगों ने ऐसे पकड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से है, जहां जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार का खुलासा हुआ है। बेऊर थाना क्षेत्र के कल्याणी कॉपरेटिव फेस 2 किराए के मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। इस बात की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तीन महिलाओं के साथ एक पुरुष को धर दबोचा, हालांकि इस दौरान कुछ अन्य लोग भागने में सफल हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। 


बताया जा रहा है कि कल्याणी कॉपरेटिव फेस 2 में पिछले एक महीने से यह काला कारोबार चल रहा था। गिरफ्तार महिलाओं और युवक ने इस बात की पुष्टि की है कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। ग्रामीणों को इस बात का पहले से शक था कि यहां गलत काम हो रहा है। इसी शक के आधार पर ग्रामीण अचानक उस किराए के मकान में पहुंच गए जहां तीन महिलाओं को एक युवक के साथ रंगेहाथ धर दबोचा।


घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची बेउर थाने की पुलिस ने तीनों महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद छापेमारी की गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से कड़ी पूछताछ में जुटी है और फरार हुए दो अन्य महिलाओं की तलाश में जुटी है। रिहायशी इलाके में चल रहे इस घिनौने कारोबार की जानकारी मिलने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।