ब्रेकिंग
बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम

पटना के पॉश इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने टेंट दुकानदार को मारी गोली

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आज सुबह सवेरे राजधानी के पॉश इलाके में हथियारबंद अपराधियों ने एक टेंट दुकानदार को गोली मार दी है. इस घटना के बाद स

पटना के पॉश इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने टेंट दुकानदार को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आज सुबह सवेरे राजधानी के पॉश इलाके में हथियारबंद अपराधियों ने एक टेंट दुकानदार को गोली मार दी है. इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी मच गई है. आनन फानन में घायल को इलाज के PMCH में भर्ती कराया गया है जहां फिर उसका इलाज चल रहा है. 


घटना बुद्धा कॉलनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, कुछ हथियारबंद अपराधियों ने आपसी रंजिश में टेंट दुकानदार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली लगने के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को PMCH में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी हुई है. घायल के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के अनुसार, मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. 

टैग्स