ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना के नया टोला में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, सड़क किनारे लगी दुकानों में की तोड़फोड़, घायल 3 युवक PMCH में भर्ती

PATNA: दो गुटों के बीच मारपीट की खबर राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के नया टोला से आ रही है। जहां बीच सड़क पर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने रोड के किनारे लगी कई

पटना के नया टोला में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, सड़क किनारे लगी दुकानों में की तोड़फोड़, घायल 3 युवक PMCH में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दो गुटों के बीच मारपीट की खबर राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के नया टोला से आ रही है। जहां बीच सड़क पर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने रोड के किनारे लगी कई दुकानों में तोड़फोड़ किया। ठेले पर सजाकर रखे मोमो और गोलगप्पे सहित कई सामानों को सड़क पर फेंक दिया। 


दो गुटों के बीच मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हो गये हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। इस दौरान नया टोला इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे भी चले। वेंडर अपनी जान बचाने के लिए अपनी दुकानें छोड़कर भागने लगे। 


स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना कदमकुआं थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोग मौके से फरार हो गये। इस दौरान घायल तीन लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। 


नया टोला इलाके में भारी संख्या में पुलिस टीम की तैनाती कर दी गयी है। फिलहाल पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ले रही है। मारपीट की घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता