ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

पटना के होटल गार्गी ग्रैंड में फर्जीवाड़ा, दो स्टाफ के ऊपर एफआईआर

PATNA : राजधानी पटना का एक बड़ा होटल गार्गी ग्रैंड अपने यहां हुए फर्जीवाड़े को लेकर सुर्खियों में है. गांधी मैदान थाना इलाके के एग्जीबिशन रोड में गार्गी ग्रैंड होटल है और यहां के 2 स्टाफ के खिलाफ फ

पटना के होटल गार्गी ग्रैंड में फर्जीवाड़ा, दो स्टाफ के ऊपर एफआईआर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना का एक बड़ा होटल गार्गी ग्रैंड अपने यहां हुए फर्जीवाड़े को लेकर सुर्खियों में है. गांधी मैदान थाना इलाके के एग्जीबिशन रोड में गार्गी ग्रैंड होटल है और यहां के 2 स्टाफ के खिलाफ फर्जीवाड़े का एफ आई आर दर्ज किया गया है. आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर गबन किया और तकरीबन 10 लाख 83 हजार से ज्यादा रुपए के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया. आरोप होटल के कॉरपोरेट्स एप्स राजेंद्र तिवारी और फूड एंड बेवरेज मैनेजर आशुतोष कुमार दुबे पर लगा है. दोनों के खिलाफ होटल के ही अकाउंट मैनेजर ने गांधी मैदान थाने में एफ आई आर दर्ज कराया है.


गांधी मैदान थाने में गार्गी ग्रैंड के अकाउंट मैनेजर यतींद्र कुमार की तरफ से जो एफ आई आर दर्ज कराई गई है. उसमें बताया गया है कि उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले कॉरपोरेट्स एफ राजेंद्र तिवारी और यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले फूड एंड बेवरेज मैनेजर आशुतोष कुमार दुबे में फर्जी बिल देकर ग्राहकों का बैंक्विट हॉल बुक किया. ग्राहकों से जो पैसा इन दोनों ने लिया वह होटल के अकाउंट में जमा नहीं कराया गया.एफ आई आर दर्ज होने के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस से जांच में जुट गई है. गांधी मैदान थाने के इंचार्ज रंजीत ने कहा है कि आरोपियों को नोटिस भेजकर उनसे पूछताछ की जाएगी.


आपको बता दें कि कॉरपोरेट्स एफ राजेंद्र तिवारी होटल के महाप्रबंधक के चार्ज में भी थे. उन पर आरोप है कि उन्होंने 14 जनवरी 2021 से 9 जनवरी 2022 तक अलग-अलग डेट में बैंक्विट हॉल की बुकिंग की, बुकिंग के एवज में जो पैसे आए उसे होटल के अकाउंट में जमा नहीं करा कर अपने पास रख लिया. उनके ऊपर 857000 से ज्यादा के राशि का गबन का आरोप है. इसके अलावे फूड एंड बेवरेज मैनेजर के ऊपर तकरीबन ₹121000 के गबन का आरोप लगा है.



टैग्स