ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांच

पटना के एक थानेदार से रंगदारी की मांग, 5 लाख कैश नहीं देने पर बेटे के अपहरण की दी धमकी

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। अब अपर

पटना के एक थानेदार से रंगदारी की मांग, 5 लाख कैश नहीं देने पर बेटे के अपहरण की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। अब अपराधी पुलिस को भी धमकी दे रहे हैं। मामला राजधानी पटना का है जहां एक थानेदार को धमकी देते हुए अपराधियों ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। ऐसा नहीं करने पर बेटे को अगवा करने की धमकी अपराधियों ने दी है। 


मामला रूपसपुर थानेदार से जुड़ा हुआ है जिन्हें यह धमकी मिली है। उनके सरकारी मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपराधियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। मैसेज में यह भी लिखा हुआ है यदि मांग पूरी नहीं हुई तो बेटे को अगवा कर देंगे। अपराधियों द्वारा पुलिस से ही रंगदारी मांगे जाने पर हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 


मोबाइल लोकेशन के आधार पर रंगदारी मांगने वाले शख्स को धड़ दबोचा। गिरफ्तार अपराधी की पहचान दानापुर के सुल्तानपुर के रहने वाले सूरज कुमार उर्फ सुखा के रूप में रूप में की गयी है। गिरफ्तार सुखा को पुलिस थाने लेकर आई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।