ब्रेकिंग
श्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटीश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटी

पटना के बेलगाम अपराधी: कातिब से 3.19 लाख की लूट

PATNA: पटना के बिक्रम रजिस्ट्री ऑफिस के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक कातिब को अपना शिकार बनाया है। कातिब उपेंद्र प्रसाद से बदमाशों ने दिनदहाड़े 3 लाख 19 हजार रूपये लूट लिया और

पटना के बेलगाम अपराधी: कातिब से 3.19 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बिक्रम रजिस्ट्री ऑफिस के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने एक कातिब को अपना शिकार बनाया है। कातिब उपेंद्र प्रसाद से बदमाशों ने दिनदहाड़े 3 लाख 19 हजार रूपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। लूट की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


पीड़ित बिक्रम के गंगाचक गांव के रहने वाले हैं। यह पैसा जमीन रजिस्ट्री कराने आए एक पार्टी का रखा हुआ था। जिसे देने के लिए वो जा रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार 6 बदमाश आए और बैग छिनकर मौके से फरार हो गये। जिसके बाद उपेंद्र प्रसाद के होश उड़ गये।


 वो वही बदमाशों को पकड़ने के लिए चीख चीखकर चिल्लाने लगे जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी नौ दो ग्यारह हो गये। पीड़ित कातिब ने बताया कि अपराधी रजिस्ट्री ऑफिस से ही रेकी कर रहा था। जब वो मिठाई खरीदने के लिए जा रहे थे तभी बीच यह घटना हुई। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि तीन बाईक पर 6 अपराधी सवार थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।