ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

पटना के बड़े अस्पताल में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश, जांच रिपोर्ट लेने पहुंची थी हॉस्पीटल

PATNA: राजधानी पटना के एक बड़े अस्पताल में किशोरी के साथ रेप की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित IGIMS अस्पताल की है। वारदात को अंजाम

पटना के बड़े अस्पताल में नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश, जांच रिपोर्ट लेने पहुंची थी हॉस्पीटल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के एक बड़े अस्पताल में किशोरी के साथ रेप की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित IGIMS अस्पताल की है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। किशोरी जांच रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल पहुंची थी, इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़िता ने थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।


बताया जा रहा है कि मुंगेर की रहने वाली पीड़ित किशोरी पटना के मीठापुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। पिछले कुछ महीनों से उसकी दोस्त की मां का बेली रोड स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोस्त के कहने पर पीड़िता उसकी मां की रिपोर्ट लाने के लिए 7 नवंबर को अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल ने दरबाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह से पीड़ित लड़की अपनी आबरू बचाकर वहां से भाग निकली।


7 नवंबर को करीब डेढ़ बजे किशोरी अपनी सहेली के साथ उसकी मां का रिपोर्ट लेने के लिए IGIMS पहुंची थी। जैसे ही वह रिपोर्ट लेने के लिए कमरे में पहुंची आरोपी ने उसकी सहेली और वहां मौजूद अन्य लोगों को किसी बहाने से वहां से भेज दिया और दरवाजा बंद करने के बाद जबरन रेप करने की कोशिश करने लगा। काफी मशक्कत के बाद वह आरोपी के चंगूल से भागने में सफल हो गई। पीड़िता की शिकायत पर शास्त्रीनगर थाने की पुलिस आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।