ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: महिला की आत्महत्या के बाद घर में चोरी, दोहरी त्रासदी से सदमे में परिवार

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली. परिवार जब अस्पताल ले गए उसी बीच घर पर चोरी हो गई.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी के कंकड़बाग थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। द्वारिका कॉलेज के पास रोड नंबर 10 स्थित एक घर में पहले एक महिला ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली और जब पूरा परिवार इलाज के लिए अस्पताल गया हुआ था, उसी दौरान घर में भीषण चोरी हो गई। एक ही घर में आत्महत्या और चोरी की इस दोहरी घटना ने न सिर्फ परिजनों को, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी हिला कर रख दिया है।


वहीं, मृतका की पहचान राधिका सिन्हा के रूप में हुई है, जो द्वारिका कॉलेज के समीप रहने वाले विवेक सिन्हा की पत्नी थीं। मंगलवार को उन्होंने सल्फास खा लिया था। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो वे आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह जब पूरा परिवार शव लेकर वापस घर लौटा, तो दरवाजे के ताले टूटे मिले और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। परिवार को आत्महत्या के बाद अब चोरी का डबल झटका लगा।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना के एसएसपी अवकाश कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके की जांच की और कंकड़बाग थानेदार को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की। सूत्रों के अनुसार, एसएसपी ने सवाल उठाया कि जब यह जानकारी थी कि पूरा परिवार अस्पताल गया है और घर खाली है, तो वहां सुरक्षा के उचित इंतजाम क्यों नहीं किए गए?


घटना के बाद सदर एएसपी-1 अभिनव के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल चोरी गए सामान का आकलन नहीं हो सका है क्योंकि परिवार सदमे में है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है।