ब्रेकिंग
बिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टराष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026: वीवीआरएस में पोस्टर प्रतियोगिता, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंगबिहार में 16 अग्निशमन पदाधिकारियों की पोस्टिंग, अभिषेक कुमार बने पटना के फायर ऑफिसर; पूरी लिस्ट देखिए..Bihar Top 10 News Today: 11 लाख परिवारों को PM आवास, दुबई में 7 युवक बंधक, TRE-4 प्रदर्शन और बारिश का अलर्टराष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती 2026: वीवीआरएस में पोस्टर प्रतियोगिता, 124 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाबिहार-यूपी बॉर्डर फिर सील, रात 8 से सुबह 8 बजे तक आवागमन पर रोक; 12 घंटे की पाबंदी से बढ़ी परेशानीमां वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा बदलाव, अब मशीनें गिनेंगी माता का चढ़ावा, 15 दिन में बंद होगी मैनुअल काउंटिंग

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना का ये इलाका, निजी सुरक्षा गार्ड को लगी गोली

PATNA: बिहार में गोलीबारी की घटनाएं आम बात हो गई हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटन

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना का ये इलाका, निजी सुरक्षा गार्ड को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में गोलीबारी की घटनाएं आम बात हो गई हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में एक गार्ड को गोली लगी है। घायल गार्ड को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके की है।


बताया जा रहा है कि गांधी नगर इलाके में 27 कट्ठे जमीन को लेकर डिंपी सिंह का सुनील सिंह और नीरज सिंह से विवाद चल रहा था। एसडीएम की कोर्ट में जमीन विवाद का मामला चला, इसके बाद डिंपी सिंह केस जीत गई थीं। बीते 31 मई को नीरज सिंह ने डिंपी सिंह को फोन कर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी थी। एक जून की शाम नीरज सिंह, सुनील सिंह अपने गार्ड हरेंद्र सिंह समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ डिंपी सिंह के घर पहुंचे और पैसों की मांग करने लगे।


डिंपी सिंह ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और डिंपी सिंह के गार्ड के साथ मारपीट की और गोली मारकर उसे घायल कर दिया। डिंपी सिंह ने घटना की जानकारी राजीव नगर थाने के दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील सिंह और उसके गार्ड के गिरफ्तार कर लिया है जबकि नीरज सिंह गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस फरार नीरज सिंह को तलाश कर रही है।

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना का ये इलाका, निजी सुरक… | FirstBihar