ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime news: पटना की जेल में कैदियों की 'शराब पार्टी' का वीडियो वायरल, गांजा का कस लगाते दिखे कई बंदी

Bihar Crime news: पटना की मसौढ़ी जेल से कैदियों की शराब और गांजा पार्टी का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बंदी नशे में धुत नजर आ रहे हैं और मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं, जिससे जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bihar Crime news
वायरल वीडियो
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime news: पटना के मसौढ़ी उपकारा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कथित तौर पर मसौढ़ी जेल के अंदर बंद कैदी शराब पीते, गांजा का सेवन करते और मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। 


यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जेल के भीतर नशे की सामग्री और मोबाइल जैसे प्रतिबंधित सामान किस हद तक आसानी से पहुंच रहे हैं। वीडियो में दिख रहे लोग खुद को मसौढ़ी जेल का बंदी बता रहे हैं और खुलेआम शराब की बोतलें लहराते हुए नजर आते हैं।


यह मामला न सिर्फ जेल के भीतर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का प्रतीक है, बल्कि यह इस ओर भी इशारा करता है कि कहीं न कहीं जेल प्रशासन की मिलीभगत के बिना इस तरह की गतिविधियां मुमकिन नहीं हो सकती। इस घटना के सामने आने के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल उठना लाजमी है। 


यह भी आशंका जताई जा रही है कि जेल के अंदर से चल रहे आपराधिक नेटवर्क को कहीं न कहीं संरक्षित किया जा रहा है। फिलहाल, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह मामला अब पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। 


आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार संस्थाओं को यह स्पष्ट करना होगा कि आखिर जेल के अंदर ऐसी गतिविधियों को कैसे अंजाम दिया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस और जेल विभाग इस मामले की जांच में कितनी तेजी और पारदर्शिता दिखाते हैं और दोषियों के खिलाफ किस प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जाती है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता