ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ATS और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। धमकीभरा ईमेल रजिस्ट्रार जनरल को आया है जिसके बाद हाईकोर्ट परिसर छाबनी में तब्

पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ATS और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। धमकीभरा ईमेल रजिस्ट्रार जनरल को आया है जिसके बाद हाईकोर्ट परिसर छाबनी में तब्दिल हो गया और वहां अफरा-तफरी मच गयी। 


जांच के लिए एटीएस और भारी संख्या में बिहार पुलिस की टीम पहुंची और कोर्ट परिसर की सघन जांच की। मौके पर डॉग और बम स्क्वायर्ड की टीम को भी बुलाया गया। पूरे इलाके को सघन जारी की जा रही है। पटना हाईकोर्ट कैम्पस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 


हाईकोर्ट के अंदर किसी को एंट्री नहीं दी जा रही है। बताया जाता है कि रजिस्ट्रार जनरल को भेजे गये मेल में इस बात का जिक्र है कि भारत के कई हाईकोर्ट को निशाना बनाया जाएगा। इस धमकीभरे मेल के आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि पटना पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार यह मेल TERRORIZERS AAA से प्राप्त हुआ है। जिसमें यह बताया गया है कि हाई कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलने के बाद हाई कोर्ट परिसर में डॉग स्क्वायड, एटीएस की टीम और बम स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू की।  


पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ATS और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची


पटना हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ATS और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता