ब्रेकिंग
Bihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकामBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानसर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे मिला 5 किलो का IED... सुरक्षाबलों ने मौके पर किया नष्ट, बड़ी साजिश नाकाम

पटना : ड्यूटी से गायब मिले 77 स्टाफ, डीएम ने रोका वेतन

PATNA : खबर पटना जिला प्रशासन से जुड़ी हुई. पटना डीएम के निर्देश पर सरकारी महकमों में ड्यूटी से गायब रहने वाले लोगों की चेकिंग की गई और इस चेकिंग के दौरान 77 कर्मी ड्यूटी से ग

पटना : ड्यूटी से गायब मिले 77 स्टाफ, डीएम ने रोका वेतन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : खबर पटना जिला प्रशासन से जुड़ी हुई. पटना डीएम के निर्देश पर सरकारी महकमों में ड्यूटी से गायब रहने वाले लोगों की चेकिंग की गई और इस चेकिंग के दौरान 77 कर्मी ड्यूटी से गायब पाए गए हैं. अब इन कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है. पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर धावा दल का गठन किया गया था. मंगलवार की सुबह 10:45 बजे यह टीम जिला अनुभाजन कार्यालय विकास भवन घंटाघर की अलग-अलग शाखाओं के निरीक्षण पर निकली थी. कार्यालय खुलने के समय से ज्यादा वक्त होने के बावजूद कुल 77 कर्मी ड्यूटी नही आ आए. नवल ने इसकी रिपोर्ट तत्काल डीएम को भेजी और अब आगे की कार्रवाई की गई है. 


पटना डीएम ने तत्कालीन 77 कर्मियों के 1 दिन के वेतन को रोकने का आदेश दिया है. इन सभी कर्मियों को शोकोज जारी करने के लिए भी कहा गया है. कर्मियों से पूछा गया है कि वह कार्य स्थल पर मौजूद नहीं थे. लिहाजा उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.


पटना समाहरणालय और इससे जुड़े कार्यालयों सहित अनुमंडलों और प्रखंडों में स्थित कार्यालय में सरकारी अधिकारी-कर्मी समय से आते हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए धावा दल बनाया गया है. पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने इस दल को निर्देश दिया है कि हर दिन समाहरणालय और इससे संबद्ध कम से कम तीन-चार शाखाओं का औचक निरीक्षण होगा. औचक रूप से जिला स्तरीय अन्य कार्यालयों जैसे सिविल सर्जन कार्यालय, अस्पतालों, कार्यपालक अभियंता के कार्यालय, मत्स्य, सहकारिता कार्यालय का निरीक्षण करें.

टैग्स