ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गैस दुकानदार सुरेंद्र साव को गोली मार दी। घायल व्यवसायी की हालत गंभीर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक गैस दुकानदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना दीघा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी।


घायल युवक की पहचान सुरेंद्र साव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गैस की दुकान चलाते हैं। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है।


फिलहाल गोली मारने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी।

पटना से सूरज की रिपोर्ट