ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

tried to rape two girls: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो लड़कियों से की रेप की कोशिश; विरोध करने पर बुरी तरह पीटा

राजधानी पटना में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद भी अपराधियों के ऊपर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है. अपराधी बेखौफ होकर संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. अब अपराधियों ने दो लड़कियों से रेप की कोशिश की है.

tried to rape
राजधानी में महापाप
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Tried To Rape Two Girls: पूरे बिहार के साथ साथ राजधानी पटना में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। पटना में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने राजधानी में पुलिस अधिकारियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों की संख्या तो बढ़ा दी लेकिन इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 


दरअसल, पटना में दो लड़कियों के साथ रेप की कोशिश की गई है। दोनों लड़कियां पूर्णिया की रहने वाली हैं और गर्दनीबाद थाना क्षेत्र में दोनों के साथ बदमाशों ने रेप की कोशिश की है। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों लड़कियों को पीट-पीटकर घायल कर दिया है। दोनों पीड़ित लड़कियों को इलाज के लिए गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में खलबली मच गई है। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए दोनों लड़कियों को पीएमसीएच भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

संबंधित खबरें