ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

PATNA CRIME: ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे: शराब माफिया की पार्टी में पुलिस वाले शामिल

पटना के बड़े शराब माफिया डिसूजा यादव उर्फ ऋषिकेश के साथ रिसेप्शन पार्टी में पुलिस वालों ने सेल्फी ली जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिस से सवाल कर रहे हैं।

BIHAR POLICE
अपराधी के साथ पार्टी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CRIME: एक तरफ पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने की बात कहती है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी कुख्यात अपराधी के साथ बैठकर पार्टी करती है। इस दौरान अपराधी के साथ सेल्फी भी लेते हैं। जो सेल्फी वायरल हो रहा है उसनें पटना के जक्कनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। 


तस्वीर में स्पष्ट दिख रहा है कि जक्कनपुर थाना अंतर्गत विग्रहपुर इलाके का रहने वाला अपराधी और शराब माफिया डिसूजा यादव उर्फ ऋषिकेश है। जिसके ऊपर जक्कनपुर थाना में भी मामला दर्ज है, जो पुलिस वालों के साथ पार्टी का मजा ले रहा है। इस तस्वीर में जक्कनपुर थाना के एडिशनल थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई रंजन चौधरी, एसआई विकाश कुमार, एक एसआई के साथ तीन सिपाही सहित निजी चालक विक्रांत कुमार भी पार्टी में शामिल हैं।


शराब माफिया है डिसूजा उर्फ ऋषिकेश

पटना के जक्कनपुर थाना के सभी पुलिस कर्मी एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान नंदलाल छपरा इलाके में स्थित कम्युनिटी हॉल गए थे। इसी दौरान डिसूजा जो कि हाफ मर्डर, ऑनलाइन सट्टेबाजी, शराब विक्रेता, बुकी आईडी सहित कई मामलों में आरोपी है। इसके ऊपर जक्कनपुर थाना, रामकृष्णा नगर थाना सहित कई थानों में कई मामले दर्ज हैं।


 डिसूजा उर्फ ऋषिकेश के बुलाने पर सभी पुलिस पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए। सभी लोगों ने मिलकर पार्टी का मजा लिया। इतना ही नहीं सेल्फी भी लिया गया। जिसमें पुलिस वाले मजे से फोटो खिंचवाये। उन्हें यह नहीं पता था कि यही सेल्फी इस तरह वायरल हो जाएगा। अब देखने वाली बात होगी की पुलिस के इन पदाधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता