ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, युवक की हत्या कर शव को ठेले पर फेंका; CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने में वह थोड़ा भी संकोच नहीं

Patna Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने में वह थोड़ा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। पटना सिटी में बदमाशों ने एक युवक की पहले बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में शव को ठेले पर फेंककर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


दरअसल, राजधानी से सटे पटना सिटी का इलाका इन दिनों अपराधियों का अड्डा बना हुआ है, जहां आए दिन हत्या और लूट जैसी घटनाएं आम हो गई है। आलमगंज थाना के नया गांव का मामला सामने आया है। जहां ठेले पर एक डेड बॉडी रखा हुआ मिला है। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। 


वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। CCCTV फुटेज में पाया गया है कि दो बदमाश रात के सन्नाटे में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव को ठेले पर रख कर चला गए। मृतक व्यक्ति कौन है, कहां का रहने वाला है और किस परिस्थिति में इसकी मौत हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम की मदद ले रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता