ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Patna Crime News: पटना में अपराधियों का तांडव, दो लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा; डबल मर्डर से सनसनी

Patna Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों प

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पति-पत्नी हो सकते हैं। घटना बाढ़ के मरांची थाना क्षेत्र के कसबा दियारा इलाके की है।


दोनों मृतक बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र करीब साठ साल के आसपास बताई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लेने का दावा किया है।


घटनास्थल पर पहुंचे बाढ़ के एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दो शव मिलने की सूचना दी गई थी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों की हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को लाकर फेंक दिया है।

उधर, एकसाथ दो लोगों का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है और दोनों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों मृतकों की शिनाख्त कर ली जाएगी।