ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: पटना में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था मनचला, लोगों ने बेरहमी से धूना

Bihar Crime News: राजधानी पटना के दानापुर में एक मनचले ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना से नाराज लोगों ने आरोपी की बुरी तरह से पिटाई कर दी. घायल युवक का इलाज जारी है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: राजधानी पटना में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करना एक मनचले को भारी पड़ गया। लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगूल से युवक की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।


दरअसल, पूरा मामला दानापुर के फुलवारीशरीफ इलाके का है, जहां युवक ने नाबालिग लड़की को अकेली पाकर उसके साथ गलत हरकत की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की घर में अकेली थी। उसकी मां दूध लाने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी युवक घर में घुस गया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। पहले तो लड़की ने बचने की कोशिश की लेकिन जब आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।


बच्ची की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी मनचले की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ के चंगूल से आजाद कराया और उसे अपने साथ ले गई। बुरी तरह से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


आरोपी युवक की पहचान बाढ़ के रहने वाले रणवीर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर लिया है और युवक के होश में आने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस की देखरेख में आरोपी युवक का इलाज पटना एम्स में जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता