ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

Patna Crime News: पटना में अब महिला को मारी गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Patna Crime News: पटना के बहादुरपुर में दो गुटों के झगड़े में फायरिंग, सड़क किनारे अंडा बेचने वाली बेबी देवी हुई घायल। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की है।

Patna Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो गुटों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक ने इसी दौरान गोली चला दी। इस फायरिंग में सड़क किनारे अंडा बेचने वाली 45 वर्षीय बेबी देवी घायल हो गईं। गोली उनके शरीर को छूकर निकली, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से बहादुरपुर की झोपड़पट्टी में अफरा-तफरी मच गई और दोनों गुटों के युवक मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर और मुसल्लहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी-2 गौरव कुमार और सिटी एसपी परिचय कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि विवाद स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ जो मारपीट और फिर फायरिंग तक पहुंच गया। घटनास्थल से तीन बाइक बरामद की गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। डीएसपी गौरव कुमार ने कहा कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पटना में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। दो दिन पहले शास्त्री नगर के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा शहर के नामी कारोबारी गोपाल खेमका, रेत कारोबारी रमाकांत यादव, किराना व्यापारी विक्रम झा और अधिवक्ता जितेंद्र कुमार की हत्या जैसे हाई-प्रोफाइल मामले भी सामने आए हैं। इन घटनाओं ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और भयभीत स्थानीय लोग अब अधिक पुलिस गश्त की मांग कर रहे हैं।