ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

Patna Crime News: पटना के डॉक्टर पति-पत्नी को 12 दिनों तक किया डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बताकर ठग लिए दो करोड़

Patna Crime News: राजधानी पटना में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां शातिर साइबर ठगों ने एक डॉक्टर दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ रुपए ठग लिए.

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: बिहार में साइबर अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ते जा रहा है। अब साइबर ठगों ने पटना के डॉक्टर पति-पत्नी को अपना शिकार बनाया है। साइबर क्रिमिनल्स ने डॉक्टर दंपति को 12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ रुपए ठग लिए। पीड़ित डॉक्टर दंपति ने पटना के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, साइबर अपराधियों ने पटना के पीएमसीएच के रिटायर्ड डॉक्टर राधे मोहन प्रसाद और उनकी डॉक्टर पत्नी को बीते 21 मई से ही डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। डॉक्टर राधे मोहन प्रसाद को बीते 21 मई को अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और कहा कि मुंबई में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है।


साइबर ठगों ने डॉक्टर दंपति को जितनी जल्द हो सके मुंबई पहुंचने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर दंपति ने मुंबई जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद साइबर अपराधियों ने उन्हें दूसरा मोबाइल नंबर दिया और उसपर फोन करने को कहा। जब दूसरे नंबर पर डॉक्टर दंपति ने कॉल किया तो शख्स ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और डॉक्टर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने की बात बताई।


साइबर ठगों ने पति-पत्नी को कई बार फोन कॉल और वीडियो कॉल किया और उन्हें ऐसा झांसा दिया कि पति-पत्नी डर गए और उनके झांसे में आ गए। साइबर बदमाशों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के करिए डॉक्टर राधे मोहन प्रसाद और उनकी डॉक्टर पत्नी से दो करोड़ रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में जब डॉक्टर दंपति को ठगी का शक हुआ तो वह साइबर थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता