ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar News: मर्डर या सुसाइड? पटना के इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्टल से छात्र का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: पटना स्थित बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में इंजीनियरिंग के छात्र का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है.

crime news
शव मिलने से हड़कंप
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में इंजीनियरिंग के छात्र का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका पाया गया है। कमरा अंदर से बंद है, ऐसे में लोग आशंका जता रहे हैं कि छात्र ने खुदकुशी की है।


दरअसल, सोमवार की सुबह बीआईटी मेसरा के हॉस्टल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां रहने वाले अन्य छात्रों ने कमरे मे फांसी के फंदे से लटके छात्र के शव को देखा। छात्रों ने तुरंत घटना की जानकारी हॉस्टल प्रबंधन को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।


घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। मृतक छात्र के परिजन भी हॉस्टल पहुंचे हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता