ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Patna Crime News: बिहार में मुर्गे के बाद अब कटहल के लिए हत्या, शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में कटहल को लेकर हुए विवाद के बाद एक बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Patna Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: बिहार में पिछले दिनों मुर्गे के विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई की जान ले ली थी। अब राजधानी पटना में कटहल के लिए एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नौबतपुर के जगदीशपुर टोला की है।


मृतक की पहचान जगदीशपुर निवासी 80 वर्षीय बेचन राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को आधी रात में बेचन राम गांव के ही एक पेड़ से कटहल तोड़ रहे थे। इसी दौरान पेड़ मालिक पवन यादव ने उन्हें देख लिया और पकड़कर लाठी डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद बेचन राम के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।