ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Patna Crime News: पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट और गोलीकांड के दो आरोपी अरेस्ट; 5 साल से दे रहे थे चकमा

Patna Crime News: पटना पुलिस ने 2021 में दीघा क्षेत्र में हुए लूट और गोलीकांड के दो फरार आरोपियों सूरज चौधरी और साहिल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए।

Patna Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News:  राजधानी पटना में अपराध पर नकेल कसते हुए पटना पुलिस ने वर्ष 2021 में दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत ITI के समीप हुए लूट और गोलीबारी की वारदात के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज चौधरी और साहिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।


दीघा लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी-2 दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर दीघा थाना क्षेत्र में लगातार सघन वाहन चेकिंग और ‘रोको टोको’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दीघा थाना क्षेत्र के अहिरान गली में कुछ युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना की साजिश रच रहे हैं।


सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और तत्परता से कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, इस दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे। मगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।


तलाशी के दौरान उनके पास से पुलिस को एक देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सूरज चौधरी और साहिल कुमार बताया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सूरज चौधरी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है और 2021 के लूटकांड का वांछित आरोपी है।


डीएसपी के अनुसार, रात में हथियारों के साथ इनका घूमना किसी संभावित बड़ी आपराधिक घटना की ओर संकेत करता है। दोनों आरोपी दीघा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता