ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Patna Crime News: पटना में प्लेटफार्म कोचिंग के संचालक अरेस्ट, करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने दबोचा

Patna Crime News: पटना के चर्चित कोचिंग प्लेटफॉर्म के संचालक संजय सिंह को हरियाणा पुलिस ने 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया है। आर्थिक तंगी में गैंग से जुड़ने की बात कबूल की है।

Patna Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के पीरबहोर इलाके से हरियाणा पुलिस ने प्लेटफॉर्म कोचिंग के संचालक संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। उन पर 2.40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने और एक साइबर ठगी गिरोह से जुड़े होने का आरोप है, जो आम लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगता था।


इस गिरोह का मामला सबसे पहले हरियाणा के रोहतक थाने में सामने आया था, जिसके बाद जांच के आधार पर संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई। पुलिस पूछताछ के दौरान संजय सिंह ने पहले खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया, लेकिन जब उनके बैंक अकाउंट की डिटेल्स सामने रखी गईं, तो वे चुप हो गए। 


कुछ देर बाद उन्होंने कबूल किया कि वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और मजबूरी में इस गिरोह से जुड़ गए। उन्होंने बताया कि उनका काम सिर्फ ठगी से आए पैसे मंगाने का था। पूछताछ में संजय ने गिरोह के मुख्य सरगना के बारे में भी खुलासा किया है, जो बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। हरियाणा पुलिस अब कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा ले जाएगी।


इस मामले में पुलिस ने एक और युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया था, लेकिन उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई। उसने पूछताछ में बताया कि उसने पहले ही संजय सिंह को इस काम से मना किया था। गिरफ्तार संचालक ने अपने कोचिंग संस्थान के लिए बनाए गए ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में ठगी से कमाए पैसे मंगवाए थे। 


पुलिस को उसके मोबाइल से कई संदिग्ध नंबर और डिजिटल सबूत भी मिले हैं। बता दें कि प्लेटफॉर्म कोचिंग बिहार के चर्चित कोचिंग संस्थानों में से एक है, जहां BSSC, TET, BPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। यह कोचिंग संस्थान अपनी खुद की किताबें भी प्रकाशित करता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता