ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News: पटना सिटी में ढाई साल की बच्ची की बिक्री का मामला: पिता, नर्स और खरीदार दंपती गिरफ्तार

Bihar News: पटना सिटी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक पिता ने महज 40,000 रुपये में अपनी ढाई साल की बेटी को बेच दिया। इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नर्स और बच्ची को खरीदने वाला दंपती शामिल है।

पटना सिटी, बच्ची की बिक्री, मानव तस्करी, बेटी की तस्करी, पुलिस कार्रवाई, बच्ची बरामद, पिता गिरफ्तार, नर्स गिरफ्तार, Patna child selling, human trafficking, girl child trafficking, police investigation
बच्ची की बिक्री का मामला आया सामने
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी को महज 40 हजार रुपये में बेच डाला। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की मां ने रविवार को पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।


डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भैंसानी टोला निवासी महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि वह कुछ दिनों के लिए घर से बाहर गई थी, और लौटने पर उसकी बेटी घर में नहीं मिली। जब उसने पति से पूछताछ की, तो वह टालमटोल करता रहा और बेटी को किसी रिश्तेदार के पास होने की बात कहता रहा। 


पुलिस ने संदेह के आधार पर बच्ची के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि दानापुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कार्यरत रुपा देवी की मदद से उसने अपनी बेटी को 40 हजार रुपये में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के सुगधर छपरा गांव निवासी एक दंपती को बेच दिया है।


इसके बाद पुलिस ने दानापुर में छापेमारी कर रुपा देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुगधर छपरा गांव में छापा मारकर रुपा की बहन पूजा देवी और उसके पति पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।