ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BN College: बीएन कॉलेज छात्रावास में बमबाजी से दहशत, आपसी विवाद में भिड़े छात्र

BN College: बीएन कॉलेज छात्रावास में देर रात बमबाजी की घटना से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में सैकड़ों छात्र हॉस्टल में घुस गए और जमकर बम फोड़े गए।

पटना बमबाजी, बीएन कॉलेज पटना, पटना यूनिवर्सिटी हिंसा, BN College hostel bomb, Patna violence, Saidanpur student murder, Patna student politics, बिहार यूनिवर्सिटी विवाद, छात्रावास में बम, Patna crime n
पटना के बीएन कॉलेज छात्रावास में बमबाजी
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

BN College: बिहार की राजधानी में सोमवार देर रात बीएन कॉलेज छात्रावास में जबरदस्त बमबाजी से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह घटना छात्रों के आपसी विवाद के बाद हुई, जिसमें सैकड़ों छात्र हॉस्टल के अंदर घुस गए और बमबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोग भी सहम गए।


सूत्रों के मुताबिक, बीएन कॉलेज छात्रावास में रहने वाले कुछ छात्रों की स्थानीय लोगों से कहासुनी और फिर मारपीट हो गई थी। इसी विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया और छात्रावास के अंदर जमकर बम फोड़े गए।इसमें एक छात्र की घायल होने की सूचना है| 


सैदपुर छात्रावास में हाल ही में हुई थी गोलीबारी में हत्या

इस घटना से कुछ ही दिन पहले पटना के सैदपुर छात्रावास में भी एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक छात्र की पहचान चंदन कुमार (नवादा निवासी) के रूप में हुई थी। वह भी आपसी विवाद का शिकार हुआ था। इन दो बड़ी घटनाओं ने पटना यूनिवर्सिटी के छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 


प्रशासन पर उठे सवाल 

लगातार हो रही हिंसक घटनाओं के बाद पटना विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों में रोष है और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है।