ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

पटना एयरपोर्ट पर डेढ़ किलो सोना के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग ने की कार्रवाई

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग की टीम ने तीन सोना तस्करों को

पटना एयरपोर्ट पर डेढ़ किलो सोना के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कस्टम विभाग ने की कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम विभाग की टीम ने तीन सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6e921 से अहमदाबाद से पटना पहुंचे थे, जहां जांच के दौरान कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उन्हें धर दबोचा।


उनकी संदिग्ध गतिविधि को देख सुरक्षा कर्मियों को उनपर शक हुआ था। तीनों तस्करी का सोना लेकर दोपहर एक बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद आरिफ, अरुण कुमार और हितेश जैन के रूप में हुई है। इसमें अरुण कुमार स्वरूप नगर दिल्ली का रहनेवाला बताया जा रहा है।वहीं हितेश जैन जवाहर नगर दिल्ली का रहनेवाला है और मोहम्मद आरिफ बुलंदशहर उत्तरप्रदेश का रहने वाला हैं। 


ये लोग अहमदाबाद से सोना तस्करी करके पटना ला रहे थे। जहां कस्टम विभाग की टीम ने इन्हें धर दबोचा है। सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार अवैध रूप से ये लोग सोना लेकर पटना एयरपोर्ट तक पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि इनके पास से डेढ़ किलो सोना का छड़ बरामद किया गया है। फिलहाल कस्टम विभाग की टीम एयरपोर्ट के अंदर पूछताछ कर रही है।