ब्रेकिंग
विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब

पटना एम्स में लड़की के साथ छेड़खानी, मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर गार्ड ने किया ये गंदा काम

PATNA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी पटना में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है. एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने समाज की मानसिकता

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजधानी पटना में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है. एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने समाज की मानसिकता पर सवाल खड़ा किया है. पटना एम्‍स में एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना ने सबको हैरान कर दिया है. एम्स जैसे इतने बड़े सरकारी अस्पताल में गार्ड ने एक लड़की के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


मरीज के साथ आई थी पीड़िता
पटना एम्स में हुई छेड़खानी की इस घटना ने लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया है. एम्स में इलाज करा रहे एक मरीज को लेकरअस्पताल पहुंची लड़की के साथ गार्ड ने छेड़खानी की है. गार्ड के ऊपर यह गंभीर आरोप लड़की ने लगाया है. पीड़िता के मुताबिक वह एम्स में एक मरीज को इलाज कराने लेकर आई थी. इस दौरान यह घटना हुई. 


अश्लील फिल्म देख रहा था गार्ड
पीड़ित लड़की की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक दीपक कुमार नामक एक गार्ड मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहा था. गंदी वीडियो को देखकर वह कुछ अश्लील हरकतें भी कर रहा था. ये सब देखकर पीड़िता ने गार्ड को ऐसा करने से मना किया. उसके बाद भी गार्ड नहीं माना और छेड़खानी करने लगा. 


पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
गार्ड की इस गंदी हरकत से परेशान पीड़िता ने शोर मचाया. जिससे वहां आस-पास खड़े लोग गार्ड के पास पहुंचे. उन्होंने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस अस्‍पताल पहुंची और आरोपी गार्ड दीपक को हिरासत में ले ली. पुलिस ने बताया कि गार्ड से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स