ब्रेकिंग
Bihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजद

पति पर प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

PATNA: अपने पति और ससुरालवालों के रवैय्ये से तंग आकर एक महिला अपने बच्चे के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में मदद की गुहार लगाने पहुंची। महिला का आरोप है कि पति का

पति पर प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: अपने पति और ससुरालवालों के रवैय्ये से तंग आकर एक महिला अपने बच्चे के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में मदद की गुहार लगाने पहुंची। महिला का आरोप है कि पति का गैर महिलाओं के साथ संबंध था जब उसने विरोध किया तब उसके पति ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। पति का साथ उनकी दोनों बहनों ने दिया। आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग पीड़िता ने की है। साथ ही महिला उद्योग के लिए 10 लाख ऋण दिए जाने की भी मांग कर रही है। उसका कहना है कि लोन की राशि से वह कोई बिजनेस करेगी जिससे उसके बच्चे का भविष्य संवर सके।


पीड़िता का ससुराल बौद्ध गया है। उसका कहना है कि 17 साल के उम्र में उसकी शादी 2011 दिसंबर में हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि पति का दूसरे लड़की से अफेयर है। पति को सेक्सुअल बीमारी भी है। जब उसने इस संबंध में अपनी सास से बात की और पूछा कि आपने मेरी जिन्दगी क्यों खराब की? तब सास ने जवाब दिया कि वो लड़का है। दो क्या दस लड़की रखेगा तुम बोलने वाली कौन होती हो?


पीड़िता ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही अक्सर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। उनकी ननन सुनीता और रीता वर्मा जो दो जुड़वा बहने हैं इन दोनों ने हाथ-पैर बांधे मार दिया और पिटाई की। वहीं पति ने चाकू से प्राइवेट पार्ट को काट दिया। चिखने और चिल्लाने की आवास सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गये और तब मेरी जान बच पायी। 


जिसके बाद आनन-फानन में प्रभावती अस्पताल में पड़ोसी लेकर गये लेकिन अस्पताल ने एडमिट करने से मना कर दिया। जिसके बाद दूसरे प्राइवेट अस्पताल में टांका लगाया गया। जिसके बाद घरवालों को घटना की जानकारी दी गयी। पीड़िता ने बताया कि उनके माता-पिता नहीं है बड़े पापा ने मुझे गोद लिया था। उन्होंने ही भरन पोषण किया और शादी करने के बाद अपनी जिम्मेदारी खत्म कर ली।  


पीड़िता आगे कहती है कि जब वह प्रेग्नेंट हुई तब घर में खाना-पानी तक बंद कर दिया गया। बासी और जुठन खाकर उसने जिन्दगी बितायी। उसे घर से बाहर तक नहीं निकने दिया जाता था। वह काफी डिप्रेशन में थी। जब 2013 में उनका बच्चा 8 माह का था तब अधमरे हालत में उसे छोड़ दिया गया। 


पीड़िता ने बताया कि उनका भाई बाहर रहता है उसे जब इस बारे में पता चला तब वो भी हैरान रह गये। 2015 में जब वह नॉर्मल हुई तब दानापुर कोर्ट में केस दर्ज कराया। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी थानों वालों ने पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। पति ने हर तरह के हथकंडे अपनाए। गया कोर्ट में तलाक का केस लाया गया तब बिना तलाक लिए ही 2016 में पति ने दूसरी शादी कर ली।


पीड़िता ने बताया कि थक हारकर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आई हैं। वो बड़ी उम्मीद लेकर आई है कि उसके साथ न्याय होगा और सरकार उसकी मदद करेंगे। सब जगह से सिर्फ आश्वासन दिया गया लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं की गयी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति यह धमकी देता है कि तुम्हे जीतना जोर लगाना है लगा लो प्रॉपर्टी का एक टुकड़ा नहीं दूंगा। 


पीड़िता ने बताया कि मेरे बड़े पापा ही मेरा और मेरे बच्चे का खर्च उठाते हैं। बच्चे का हक मिल जाए ताकि यह अच्छे से जिन्दगी जी पाए। वह मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने के लिए जनता दरबार में पहुंची है। मुख्यमंत्री से यही उम्मीद लेकर आई है कि महिला उद्योग का 10 लाख ऋण मिल जाए जिससे खुद का व्यवसायी शुरू कर सके। जिससे वह अपने बच्चे की परवरिश अच्छे से कर सके। पीड़िता ने कानूनी मदद दिए जाने की भी मांग की है।