ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

पत्नी-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा, मेला घुमाने के बहाने पति ने कर दी हत्या, पुलिस को किया सरेंडर

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज जिले में एक सनकी पति की करतूत सामने आई है। धारदार हथियार से पत्नी की हत्या के बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। सिंघिया गांव स्थित एक ईंट भट

पत्नी-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा, मेला घुमाने के बहाने पति ने कर दी हत्या, पुलिस को किया सरेंडर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज जिले में एक सनकी पति की करतूत सामने आई है। धारदार हथियार से पत्नी की हत्या के बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। सिंघिया गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के पास से मृतका की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।


मृतका की पहचान बहादुरगंज के गांगी निवासी 20 वर्षीय निसरत जहां के रूप में हुई है। जिसकी चाकू से गोदकर हत्या पति रब्बानी आलम ने कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को ईंट भट्ठा के पास महिला की लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के इलाके के लोगों से शव की पहचान करायी गयी।


शव की पहचान होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गये। बेटी की लाश को देखते ही मां रोने लगी। मृतका की मां ने बताया कि दो साल पहले ही उसने बेटी निसरत की शादी रब्बानी के साथ की थी। कई दिनों से दोनों पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। 


मेला घुमाने के बहाने पति निसरत को ले गया था। लेकिन अगले दिन निसरत की लाश मिली। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। कलयुगी पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किये जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। लोगों के बीच इस घटना की चर्चा खूब हो रही है। रब्बानी की इस करतूत को गांव वाले भी गलत ठहरा रहे हैं।